Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा के निधन पर आईरा ने किया श्रधांजलि सभा का आयोजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 9, 2019

सहरसा:वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा के निधन पर आईरा ने किया श्रधांजलि सभा का आयोजन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी*

सहरसा - स्थानीय शंकर चौक स्थित विवाह भवन में वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा के निधन उपरांत ऑल इंडिया रिपोर्टर एशोसिएशन द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रधांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शामिल हुए। सबने बारी बारी से वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया। श्रधांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने सम्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा के जीवनी पर प्रकाश डालते विस्तार से बताया कि गंगेश जी की जीवनी से आज के पत्रकारों को सिख लेने की जरूरत है। गंगेश जी व्यक्तिव के धनी व्यक्ति थे, उनके चले जाने से पत्रकार जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। निकट भविष्य में जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। बताते चलें कि शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता आईरा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र झा, मुकेश सिंह चुन्नू, भार्गव भारद्वाज, कुणाल किशोर, रत्ना मिश्रा, आशीष झा,  रितेश : हन्नी, गुलशन कुमार, सदरे आलम, सरफराज आलम, दिनेश चौधरी, संजय कुमार, मनीष सिंह, अंजन आर्यन, विनय मिश्रा, मनोज ठाकुर सहित कई राजनीतिक दलों से जुड़े रालोसपा के जिलाध्यक्ष जिशु सिंह, चंदन बागची, लोजद के जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्षा रेशमा शर्मा, भाकपा के परमानंद ठाकुर, शशांक विक्की, सुरज चौहान, प्रशांत वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।
 सहरसा, रिपोर्टर