Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

BIHAR:नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मामला मुजफ्फरपुर के जैतपुर इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग एक नाबालिग लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत कर रहा है।
 बताया जा रहा है जब इस बुजुर्ग को लड़की के साथ गलत हरकत करते देखा तो इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है।
मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने वीडियो वायरल करने वाले के साथ-साथ इस दुराचार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जयंत कांत ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।