Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:भाई की साली से दूसरी शादी रचाना दूल्हा को पड़ा महंगा, सिंदूर डालने के बाद... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

BIHAR NEWS:भाई की साली से दूसरी शादी रचाना दूल्हा को पड़ा महंगा, सिंदूर डालने के बाद...

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को पत्नी से चोरी-चुपके भाई की साली से शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को महंगा पड़ गया. भाई की साली की मांग भरते ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई दूल्हे की पहली पत्नी की शिकायत पर की. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दूल्हा पक्ष और नयी दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे की पहली पत्नी को मनाने का काम देर शाम तक चलता रहा. पीड़ित पत्नी अपने पति के दूसरी शादी को लेकर राजी नहीं थी. पुलिस भी पीड़िता से आवेदन मिलने का इंतजार करती रही. वहीं शादी के इस हाइवोल्टेज ड्रामे को देख लोगों की भीड़ जुट गयी.

क्या है पूरा मामला
गोपालपुर थाने के खाल गांव निवासी बृजनंदन पांडेय के पुत्र मेघनाथ पांडेय की शादी दो साल पहले कटेया थाना क्षेत्र के रुदलपुर निवासी भगराशन पांडेय की पुत्री सरिता पांडेय के साथ हुई थी. मेघनाथ ने कहा कि दो साल से बाल-बच्चा नहीं होने पर दूसरी शादी अपने बड़े भाई की साली कटेया थाना क्षेत्र के जैसवली गांव के हरकेश पांडेय की पुत्री शोभा के साथ करनी पड़ रही है.

पुलिस ने कहा, शिकायत पर हिरासत में लिया
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि पहली पत्नी की शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में लिया गया है. दूसरी शादी के मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.