कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी।*
सहरसा - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री शिवेंद्र कुमार जीशु की अध्यक्षता में आज सहरसा के विवाह भवन में महागठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महागठबंधन दलों द्वारा आगामी 13 नवबंर को शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था के सवाल पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय प्रदेश के द्वारा पुर्व से निर्धारित था। इस दौरान महागठबंधन और वाम दल मिलकर अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सहरसा के शंकर चौक से दिन के 12 बजे आक्रोश मार्च निकलेगा और जिला समाहरणालय पहुंचेगा। वहीं बैठक संबोधित करते हुए रालोसपा जिला अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार जीशु ने कहा कि सहरसा समेत पूरे बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। हत्या, लूट और सांप्रदायिक घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। आज हर जिले में हर रोज हत्या और लूट की घटना सामने आती हैं और राज्य सरकार इनपर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने शुक्रवार को बेतिया में सीएम नीतीश कुमार द्वारा आम जनता को धमकाने वाली हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के भविष्य से बहुत खिलवाड़ कर लिया और अब जनता की बारी है। केस-मुकदमा की धमकियों से कितनों को और कब तक डरायेंगे। शिलापट्टियों की कागजी विकास में कब तक छूपायेंगे ❓ सूबे का कोना-कोना आपके कुशासन से त्रस्त है, लोग अब पोल-खोल और हल्ला-बोल का मन बना चुके हैं। इसलिए लोगों की आवाज बन महागठबंधन के घटक दलों ने आज बैठक की है और बिहार सरकार के कुशासन के खिलाफ एकजुट होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का हाल खास्ता है। बेरोजगारी चरम पर है। आज स्थिति यह है कि काम के अभाव में युवा भटके रहे है उनकी जवानी खत्म हो रही है। राज्य सरकार के इस कुशासन के खिलाफ प्रदेश की सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर संयुक्त रुप से प्रदर्शन करेगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बैठक में मुख्यरूप से रालोसपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्दन बागची, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानन्द मिश्रा, बिजेन्द्र प्रसाद सिंह, VIP पार्टी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, VIP पार्टी के जिला सचिव भोगी सहनी, लोजद जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, CPI जिला सचिव विजय कुमार यादव, , महिषी प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, भोगी सहनी, केशरी कुमार, परमानंद ठाकुर, उमेश चौधरी, गौरब सिंह, आलोक कुमार लोजद ,नूर अहमद राइन, C M झा मुरारी, चंद्रमोहन सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार रवि, पवन झा, धानुक दिलीप, इंद्रजीत कुशवाहा, पिंकु यादव, श्रीकांत झा, युवा रालोसपा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार, छात्र रालोसपा जिला अध्यक्ष शंकर कुमार, राजेश कुमार, आशिफ इकबाल, अंकित आर्या, पंकज कुमार, गोलू जायसवाल, प्रशांत वत्स, आशीष कुमार, बबलू कुँवर, मनीष राज उपस्थित रहे।

![]() |
| सहरसा, रिपोर्टर |