Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पूर्व मुखिया पर लगा हत्या का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 14, 2019

सुपौल:नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पूर्व मुखिया पर लगा हत्या का आरोप

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
कटैया-निर्मली(सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के पिपराही व थुमहा के बीच तिलावे नदी में सोमवार की सुबह नदी में एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसे बड़ी संख्या में देखने वालों का हुजूम लग गया है। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब मछली मारने के उद्देश्य से मछुआरे नदी किनारे गए तो नदी के किनारे एक युवक के शव को देखा तो यह जानकारी तत्क्षण जंगल में आग की तरह फैल गयी। लोग मृतक युवक कौन है कहां का है और किसने उसे मारा है। इस बात की अभी जानकारी किसी को नहीं मिल रही थी। क्योंकि जब तक शव की पहचान नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना मुश्किल था। घटना कि सूचना किसी ने पिपरा पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे पिपरा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने लगा। इसी बीच कुछ देर में मृतक के पिता व उनके परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र विष्णुदेव यादव है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद किशनपुर थाने को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार उनके पुत्र को तुलापट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया बैजू यादव व अन्य लोगों ने मेरे पुत्र को अपहरण कर हत्या कर दी है।