Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:ग्वालपाड़ा:देसी कट्टा व जिदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

मधेपुरा:ग्वालपाड़ा:देसी कट्टा व जिदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव में सीताराम साव के घर चोरी करते हुए एक चोर को आस पास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। गृहस्वामी ने बताया कि उनके घर में देर रात दो चोर घुस कर चोरी कर रहा था। इसी दौरान आवाज होने पर गृहस्वामी की आंखें खुल गई। गृह स्वामी के द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से एक चोर को पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा चोर लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व दो जिदा कारतूस बरामद किया गया।

जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोर ने अपना नाम मंटू यादव बताया है। वह श्याम गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार मंटू यादव ने बताया की उन्हें गलत ढंग से फंसाया जा रहा।