Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:रप्तार का कहर:सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

सुपौल:रप्तार का कहर:सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सुपौल: लौकहा ओपी क्षेत्र के बरुआरी(पश्चिम) में रविवार को घटी सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे सदर अस्पताल में आवश्यक उपचार उपरांत रेफर कर दिया गया है। मृतक बरुआरी(पश्चिम) का रहने वाला 25 वर्षीय राहुल कुमार है। घटना उक्त गांव स्थित रेलवे स्टेशन से उत्तर लौकहा की ओर जाने वाली सड़क पर बने रेलवे ढाला के समीप घटी है। घटना के बाबत लौकहा ओपी अध्यक्ष बाल्मिकी प्रसाद यादव ने बताया कि बरुआरी(पश्चिम) का रहने वाला राहुल कुमार, प्रदीप कुमार एवं श्रवण कुमार जो रेलवे ढाला पर बन रहे फाटक में काम करता है। तीनों को एक बजे खाना खाने की छ़ुट्टी मिली तो वे लोग खाना खाने घर चले गए। खाना खाने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो लौकहा के तरफ आया और पुन: काम पर जाने के लिए वापस हो गया। मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी। जिसके चलते वे लोग जब ढाला के पास पहुंचे तो उसकी मोटरसाइकिल वहीं बने ब्रेकर को पार करने के दौरान अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इधर सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो ही लड़का राहुल व प्रदीप सवार था और जेसीबी से साइड लेने में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें राहुल की मौत हो गई और प्रदीप घायल हो गया।