Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान संग एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 16, 2019

सहरसा: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान संग एक गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
सहरसाः जिला पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में चल रही मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है। वहीं पुलिस ने मौके से एक अपराधकर्मी लल्टू मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक निर्मित, 4 से अधिक अर्द्धनिर्मित और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं। आपको बता दें कि 6 महीने पहले भी मिनी गन फैक्टरी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार अपराधकर्मी लल्टू मंडल के पिता देवकी मंडल और एक भाई पिंटू मंडल जेल भेजे गए हैं।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के अनुसार जिले के पतरघट ओपी की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़पुर में मिनी गन फैक्टरी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने पहाड़पुर गांव में छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया। गिरफ्तार अपराधी के संबंध में पुलिस ने बताया कि लल्टू मंडल आपराधिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्ति को हथियार बेचा करता था। फिलहाल पुलिस ने गन फैक्टरी से बरामद हथियार और उपकरण की जब्ती सूची बना ली है, जबकि गिरफ्तार अपराधकर्मी को भी जेल भेज दिया है।