कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
---
अक्की।
सहरसा। शहर के कहरा रोड में स्थित सीमेंट व्यवसायी के गोदाम में बुधवार को दिनदहाड़े डाकेजनी व गोलीबारी की घटना से व्यवसाईयों में दहशत फैल गयी है। घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी व उनके परिजनों को सुरक्षा की चिता सताने लगी है। लोगों ने व्यवसायी को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की है।
लोगों की मानें तो दो दिन पहले भी इसी रोड स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने लूटपाट की थी। परंतु पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण बदमाशों का हौसला बुलंद था और दो दिन बाद फिर से घटना को अंजाम दिया गया।
आठ की संख्या में थे बदमाश
----
लोगों की मानें तो छह की संख्या में बदमाश गोदाम के अंदर घुसे थे। जबकि दो बदमाश बाहर में ही स्थिति को भांपने के लिए मौजूद थे। पकड़े गये बदमाशों की मानें तो इस घटना में उन दोनों के अलावा बनगांव का केशव मिश्रा, बरियाही का सुधीर कुमार व मुन्ना पटुआहा का भवेश सुतिहार समेत अन्य बदमाश शामिल थे।
---
दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली
---
बदमाश गोदाम में घुसते ही दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। सभी बदमाश हथियार से लैस थे। दो गोली नीचे चदरा पर, दो-तीन चक्र गोली ऊपर हवा में एवं दो काउंटर पर चलाने के बाद गोदाम में मौजूद मजदूर दहशत में आ गये और छिपने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू की।
---
मजदुरों ने दिखाई एकजुटता
----
घटना को अंजाम देने के बाद जैसे ही सभी बदमाश भागने के लिए बाइक के समीप पहुंचे कि गोदाम में मौजूद मजदूर एकजुट होकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान दो बदमाश विजय ठाकुर एवं रंजन यादव पकड़ में आ गया। जबकि अन्य बदमाश बाइक से गोदाम के बगल के रास्ते से भाग निकला। लोगों ने कहा कि मजदूरों की हिम्मत के कारण ही दो बदमाश पकड़ में आ सके। हालांकि तबतक काफी भीड़ जमा हो गई थी जिसने बदमाशों की पिटाई कर दी। पकड़ गये बदमाश लूट, अपहरण समेत अन्य घटना में जेल जा चुका है।
---
बदमाशों को पकड़ने में मजदूरों की भूमिका सराहनीय है। ऐसे मजदूरों को चिह्नित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ, सहरसा।
