Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रोफेसर की गोली मारकर की हत्या, शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 15, 2019

सहरसा:बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रोफेसर की गोली मारकर की हत्या, शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा से रितेश : हन्नी की रिपोर्ट -  बिहार में बहार है नीतीश सरकार है।बिहार में अपराध पर से पुलिस का लगाम खत्म होता दिख रहा है। खाखी की हनक बिल्कुल समाप्त हो चुकी है।  बेखौफ बदमाश खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटना आम बात हो गई है। जी हाँ एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ताजा मामला सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के पटेल चौक के समीप नहर के पास की है। जहाँ अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने एक शख्स की गोली मार हत्या कर दी है। सोमवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रोफेसर अशोक कुमार महतो की गोली मार दी। परिजनों द्वारा अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे उनकी मौत हो गई। मृत अशोक को दो गोली लगी थी। जबकि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में कई चक्र गोलियां चलाई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि परिजनों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सदर SDPO एवं सदर SHO ने न्याय का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के सम्बंध में पुलिस एवं परिजन दोनों ही कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जबकि पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल सदर अस्पताल में मौजूद रहे।
रितेश हन्नी।सहरसा।