Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बाइक की ठोकर से पोता की हुई मौत, दादा जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 15, 2019

सहरसा:बाइक की ठोकर से पोता की हुई मौत, दादा जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। जलई थाना क्षेत्र के सहरसा-दरभंगा सीमा पर मोटरसाइकिल की ठोकर से बघवा पंचायत निवासी अशोक मुखिया के पुत्र बबलू मुखिया (12) की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक अपने दादा पिताम्बर मुखिया के साथ गंडोल चौक पर सामान की खरीदारी करने जा रहा था। इसी दौरान बिरौल से गंडौल की ओर तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल की चपेट में दादा व पोता आ गये। घटना में पोता की मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने गंडोल-बिरौल पथ को जाम कर करीब एक घंटे तक आवागमन को बाधित रखा। घटना की सूचना पंचायत के मुखिया चिरंजीव चौधरी द्वारा सदर एसडीओ शम्भूनाथ झा, अंचलाधिकारी अरविद सिंह व जलई ओपी अध्यक्ष अरविद मिश्रा को दी गई। एसडीओ के निर्देश पर ओपी अध्यक्ष अरविद मिश्रा सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं परिजनों को हरसम्भव मदद का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। मुखिया चिरंजीव चौधरी, सरपंच कमलेश कुमार, पंसस उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य अरुण साह, समाजसेवी संजय यादव, कमल मुखिया, रामखेलावन मुखिया सहित अन्य ने परिजन को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक रहती है कि अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लोगों ने गति सीमा नियंत्रण को लेकर कार्रवाई का अनुरोध किया।

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति जख्मी

सहरसा। जलई ओपी क्षेत्र के गंडोल चौक पर मंगलवार को सहरसा से जमालपुर तेज गति से जा रहे ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार जमालपुर थाना क्षेत्र के सरवार निवासी सब्जी व्यवसायी नारायण सादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी नारायण को प्राथमिक उपचार हेतु आरएमपी चिकित्सक रतन चौधरी के क्लीनिक में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अरविद मिश्रा ऑटो को जब्त कर लिया गया है।