Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बैजनाथपुर:प्रोफेसर की हत्या के विरोध में सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 15, 2019

सहरसा:बैजनाथपुर:प्रोफेसर की हत्या के विरोध में सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सोमवार को बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित कोसी प्रोजेक्ट कालोनी बैजनाथपुर नहर के पास पटेल चौक निवासी प्रोफ़ेसर अशोक महतो की हत्या के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने एनएच 107 जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। हालांकि एसडीपीओ द्वारा हत्यारों को तीन दिनों के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन बाद लोगों ने जाम समाप्त किया और आवागमन बहाल हो गया।
जानकारी अनुसार प्रो. अशोक महतो की हत्या बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार कर दी थी। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित पटेल चौक एवं बैजनाथपुर चौक समेत अन्य जगहों पर टायर जलाकर जाम कर दिया। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की नारेबाजी करते रहे। लोग अशोक महतो के हत्यारे की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुबह से शुरू हुआ जाम छह घंटों तक चला। इस कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया। बस, चार पहिया वाहनों पर सवारी करने वाले लोग जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना था कि बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी के कार्यकाल में हत्या, लूट, राहजनी की घटनाएं लगातार हो रही है। लेकिन एक भी अपराधी की गिरफ्तार नहीं हो रही है। जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने दल बल के साथ जाम स्थल पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझाने का अथक प्रयास किया। हालांकि इस दौरान उन्हें प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ओपी प्रभारी को निलंबित किया जाए। मृतक के परिजनों को आपदा मद से मुआवजा दिया जाय एवं मृतक के एक आश्रित को नौकरी दी जाए। इस बाबत एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी 72 घंटे के अंदर की जाएगी। बांकी मांगे सरकारी नियमानुसार अनुशंसित की जाएगी।

बनमनखी कालेज में थे प्राध्यापक
---
अशोक महतो पूर्णिया जिला के आनंदी जानकी महिला डिग्री महाविद्यालय बनबंखी में प्रोफेसर थे। उनकी पत्नी मालती देवी एवं तीन बच्चों का भविष्य को लेकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।