Kosi Live-कोशी लाइव खबरें जरा हटके:करवा चौथ: पति की सलामती के लिए आज दुआ करेंगी सुहागन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 17, 2019

खबरें जरा हटके:करवा चौथ: पति की सलामती के लिए आज दुआ करेंगी सुहागन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाला करवा चौथ व्रत गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं दिन में उपवास रखेंगी और रात में चांद का दीदार करेंगी। इसके बाद पूजा कर पति की सलामती के लिए दुआ मांगेंगी। चलनी में दीए को रखकर पति को देखेंगी और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ेंगी। इसके बाद फल या अन्य ग्रहण करेंगी। करवा चौथ के लिए लेकर घरों में बुधवार शाम तक तैयारी पूरी हो गई। महिलाएं कपड़े से लेकर शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा पूजा सामग्री की भी खरीदारी की। इससे शाम में बाजार में विशेष चहल-पहल रही।
ब्यूटी पार्लरों में भी रही भीड़: पति के लिए महिलाएं संजने-संवरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसको लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही। हेयर कटिंग, फेशियल कराने के साथ-साथ हाथों में मेंहदी भी रचाई। इसके चलते शहर के ब्यूटी पार्लरों में दिनभर महिलाओं की भीड़ दिखी।