Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:स्कोर्पियो से विदेशी शराब बरामद, साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 17, 2019

मधेपुरा:स्कोर्पियो से विदेशी शराब बरामद, साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। पुलिस ने बुधवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक स्कॉर्पियो को जब्त किया। इस बाबत थानाध्यक्ष राम बाबू विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार के सुबह गुप्त सूचना मिली कि झरकाहा वार्ड संख्या 17 स्थित नहर पर एक उजला रंग के स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध शराब भारी मात्रा में लेकर जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को सूचित कर एसआइ श्रीनारायण पाठक, डीएपी जवान अरविद कुमार, संतोष कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार को भेज गया। वहां पहुंचने पर चालक एवं एक व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस जवान से सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम शंकरपुर थाना क्षेत्र के हिरोलवा निवासी चंदन कुमार बताया। वहीं दूसरा व्यक्ति सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मुन्ना कुमार बताया। स्कार्पियो की तलाशी लेने पर इंम्पैरियल ब्लू विस्की 357 एमएल का 18 बोतल वाला कुल 13 कार्टून मिला। दोनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ करने पर बताया कि यह स्कॉर्पियो गाड़ी झरकाहा वार्ड 17 निवासी कुलदीप यादव की है। शराब कहा से लाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों व्यक्ति के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शराब एवं स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति चंदन कुमार और मुन्ना कुमार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।