Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:खुलेआम देसी पिस्तौल लेकर घूमना युवक को पड़ गया मंहगा,हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 15, 2019

सुपौल:खुलेआम देसी पिस्तौल लेकर घूमना युवक को पड़ गया मंहगा,हुआ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सुपौल: सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर-14 में सोमवार की देर शाम खुलेआम देशी पिस्तौल लेकर घूम रहे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवक सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर-26, चकला निर्मली निवासी मो.अकिल है जो वर्तमान में वार्ड नंबर-15 स्थित एक व्यक्ति के घर में रह रहा था। अकिल वार्ड नंबर-14 स्थित मुक्तिधाम के समीप कुछ अन्य युवक के साथ देशी पिस्तौल लेकर घूम रहा था। इसी दौरान वहां के निवासियों की नजर उस पर पड़ी। उनलोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी पिस्तौल के साथ-साथ एक गोली भी बरामद हुआ। लोगों का मानना था कि वह शायद किसी घटना की योजना बना रहा था।



सुपौल:झपटमार को लोगों ने पकड़ा।

राघोपुर(सुपौल): थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित रेफरल अस्पताल के समीप मंगलवार को एक वृद्ध से पैसा छीन कर भाग रहे झपटमार को गिरफ्त में लेकर लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसकी पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी वार्ड नंबर 1 निवासी मु. अकरम के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस झपटमार से पूछताछ में जुटी है। थाना क्षेत्र में चोरी की कई वारदात को लेकर पुलिस उक्त व्यक्ति से कई मामले में चोरी के सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर पूछताछ कर रही है। एसआइ बिदेश्वर राम ने बताया कि थानाध्यक्ष फिलहाल बाहर है उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।