कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
---
अक्की।
सहरसा: पामा बस्ती के वार्ड आठ में मंगलवार को दुर्गा पूजा में कटिहार डीएवी विद्यालय से अपने घर आए छात्र को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना का कारण एक भोज में एक माह पहले हुए रंजिश में गोली मारने की बात कही जा रही है।
बताया जाता है कि उक्त पंचायत के चौकीदार के छोटे भाई 12 वर्षीय संजीत सादा को बदमाशों ने गर्दन में गोली मार जख्मी किया। परिजनों सहित ग्रामीणों के सहयोग से मधेपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गर्दन में गोली फंसे रहने के कारण सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया। सहरसा सदर से जख्मी को डीएमसीएच रेफर किया गया है। लेकिन गरीबी एवं जख्मी के नाजुक स्थिति देख परिजनों ने सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि संजीत कटिहार डीएवी स्कूल के वर्ग 8 में पढ़ रहा था और वह घर आया था। छात्र जीवन मौत से जूझ रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि उक्त बस्ती में एक माह पूर्व भोज खाने और खिलाने को लेकर चौकीदार राजकुमार सादा और पिटू सादा के नाना एवं मामा से झगड़ा हुआ था। अपने नाना जागो सादा के घर रह रहे सोनवर्षा थाना क्षेत्र के खजुराहा निवासी पिटू सादा ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते गोली चला दी। गोली संजीत सादा के गर्दन में लगी है।
कहते हैं ओपी अध्यक्ष
---
पतरघट ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी की स्थिति नाजुक है। पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
---अपराध--
चिकित्सक ने गर्दन में गोली फंसे रहने के चलते रेफर किया सहरसा
-थानाध्यक्ष ने कहा, प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस करेगी कार्रवाई
