Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: बेटे ने 30 रुपये के गोलगप्‍पे खाए तो हैवान बना पिता, दोनों पैर बांधकर जिंदा जलाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 22, 2019

Bihar News: बेटे ने 30 रुपये के गोलगप्‍पे खाए तो हैवान बना पिता, दोनों पैर बांधकर जिंदा जलाया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
औरंगाबाद। बेटे ने घर में रखे 30 रुपये लेकर गोलगप्‍पे खा लिए। इससे पिता को इतना गुस्‍सा आया कि उसने उसे जिंदा जला डाला। दिल हिला देने वाली यह घटना औरंगाबाद के मदनपुर थाना स्थित इस्लामपुर गांव में हुई। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना में घायल शमशाद ने बताया कि घर में 50 रुपये चौकी पर रखे थे। उनमें से 30 रुपये लेकर उसने पास की दुकान पर जाकर गोलगप्‍पे, समोसे व कुरकुरे खा लिए। शेष 20 रुपये छोटे भाई इबरान आलम को दिए। इसी बात पर पिता शहाबुद्दीन ने उसके दोनों पैर में कपड़ा बांधकर तेल छिड़का और आग लगा दी। पिता की हरकत देख रही मां अजमेरी खातून ने भी नहीं बचाया। उसने बताया कि 15 दिन पहले भी पिता ने उसके हाथ को लोहे को गरम कर जला दिया था।
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा शमशाद दहशत में था। वह केवल रो रहा था। मदनपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि शमशाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।