कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप दिवारी निवासी संजय कुमार के बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चकों ने 44 हजार रुपया उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि वो बैंक से 44 हजार की निकासी की थी और बाइक की डिक्की में रखकर शौचालय चले गये थे। इसी दौरान उच्चकों ने डिक्की तोड़कर पहले से मौजूद एक हजार व 44 हजार के अलावा उनकी शिक्षिका पत्नी की स्कूल से संबंधित कई कागजात निकाल लिया। बताया कि सीसीटीवी की जांच की गई तो देखा गया कि साइकिल सवार एक युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
अक्की।
![]() |
| थानाध्यक्ष।राजमणि।सहरसा |
