Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:चापाकल पर हाथ धोने गए युवक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2019

SAHARSA:चापाकल पर हाथ धोने गए युवक की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
मुकेश कुमार सिंह

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के नवहट्टा मछली मार्केट में मछली लेने के बाद चापाकल पर हाथ धोने गए एक 20 वर्षीय संजीव कुमार झा नामक युवक की करेंट लगने मौत हो गई। मृतक युवक नवहट्टा थाना क्षेत्र के ढंगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस घटना को लेकर मृतक युवक के भाई ने बताया कि आज सुबह मेरा भाई संजीव कुमार झा जितिया पर्व को लेकर नवहट्टा के मछली मार्केट मछली लाने के लिए गया हुआ था कि मछली लेने के बाद वह हाथ धोने के लिए बगल के एक चापाकल पर हाथ धोने के लिए गया। जैसे ही चापाकल के ऊपर युवक हाथ रखा कि अचानक उसे जोरदार करेंट लग गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिहलाल मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।