Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:ग्वालपाड़ा: मुखिया पति को धमकी देनेवाला बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2019

मधेपुरा:ग्वालपाड़ा: मुखिया पति को धमकी देनेवाला बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

मधेपुरा। थानाक्षेत्र के सरौनी पंचायत के मुखिया पति राजीव गुप्ता को धमकी देने एवं रंगदारी मांगने का आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने देते हुए बताया कि मामले में मुखिया पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त पंकज ऋषिदेव एवं मुन्ना कुमार मंडल को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सरौनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


मधेपुरा :मोबाइल चोर गिरप्तार 
मधेपुरा। खगड़िया के मानसी रेलवे स्टेशन  से चोरी की गई मोबाइल के साथ एक युवक चौसा में पकड़ा गया है। मानसी रेलवे पुलिस  लखींद्र कुमार ने बताया कि बीते दो माह पूर्व मानसी रेलवे स्टेशन से एक ओपो मोबाइल की चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मोबाइल सीडीआर के तहत चौसा पूर्वी पंचायत के रोबिन चौधरी वार्ड संख्या 14 लक्ष्मीनिया निवासी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ने गिरफ्तार व्यक्ति को चौसा पुलिस के हवाले कर दिया है।