Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ह्त्या, लूट, छिनतई व अन्य संगीन मामले का वांछित अपराधी रोहित झा अन्य दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार ...* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 3, 2019

सहरसा:ह्त्या, लूट, छिनतई व अन्य संगीन मामले का वांछित अपराधी रोहित झा अन्य दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार ...*

कोशी लाइव:

*ह्त्या, लूट, छिनतई व अन्य संगीन मामले का वांछित अपराधी रोहित झा दो अन्य दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार ...*

_एक पिस्टल, एक दर्जन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, एक कार और चार लीटर विदेशी शराब भी बरामद_

रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी

सहरसा - महिषी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ह्त्या, लूट,  छिनतई जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक मामले का वांछित अपराधी रोहित झा को दो अन्य साथियों के साथ महिषी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जाँच के दौरान गिरफ्तार रोहित झा के पास से एक पिस्टल, एक दर्जन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल बरामद किया साथ ही एक कार और चार लीटर विदेशी शराब भी जप्त किया गया है। बताते चलें कि गिरफ्तार वांछित अपराधी जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का रहने वाला है। वांछित अपराधी रोहित झा पर सहरसा के विभिन्न थानों में ह्त्या, लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 19 मामले दर्ज है। जिसेमें से अधिक मामलो में जमानत पर था। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए  पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने बताया कि महिषी थाना क्षेत्र से विशेष सुचना मिली थी रोहित झा अवैध हथियार के साथ महिषी क्षेत्र में घूम रहा है। जिसके बाद एस•आई• द्रवेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विशेष रूप से वाहन चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान रोहित झा को उनको दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से एक पिस्टल, एक दर्जन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, एक कार और चार लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तारी अपराधियों पर प्राथमिक दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मौके पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिहरा थाना के वर्त्तमान विधि व्यवस्था प्रभारी द्रवेश कुमार यादव, महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सहित अन्य मौजुद रहे।