कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
विकास तांती :
विकास तांती :
सहरसा। देश के किसी भी क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर लगने वाला मेला भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, सद्भावना व सामाजिक सहयोग का प्रतीक होता है ।
उक्त बातें मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पुनाच में फीता काटकर मेला उद्घाटन करने के उपरांत फ्रेण्डस ऑफ आनन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि मेला आयोजन में क्षेत्र के लोग जाति, धर्म, आपसी द्वेष से ऊपर उठकर सहयोग करते हैं। इससे लोगों में भाईचारा का माहौल बनता है। विश्वकर्मा पूजा के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारा देश पौराणिक काल से ही तकनीक का पुजारी रहा है। वहीं इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने विश्वकर्मा पूजा के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कहा कि प्रधानमंत्री भी देश निर्माण में लगे हुए हैं। वहीं रालोसपा नेता चन्दन बागची ने निर्माण के देवता के पूजन के अवसर पर बेहतर समाज निर्माण की शपथ लेने की अपील की। इस दौरान दरंभगा और सहरसा जिला के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने मेला के आयोजक राजकुमार उर्फ बम सिंह के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विलंब से पहुंचे रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मेला से सामाजिक समरसता की बात कही। मौके पर दरभंगा के मुखिया अफजल अली खां, बृजनंदन मुखिया,पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र साह,भोला सिंह, उमा बाबू, चितामणि, कालेश्वर पासवान, दिलीप सिंह,शिवनारायण यादव, रमेश मुखिया,रोहित सिंह,नीरज सिंह, विपीन सिंह,रामसागर साह, प्रमोद राम, रंजीत दास,वरूण साह, नवीन सहित अन्य भी उपस्थित थे।
