कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
------------------------------------------
लागातार तेज बारिश की वजह से सारा पटना जलमग्न है।जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।पटना की ऐतिहासिक गाँधी मैदान हो,पीएमसीएच हो या राजेंद्र नगर स्थित एन एम सी एच सब जगह हालात खराब हैं। पटना के न्यू अजीमाबाद कालोनी में रह रहे छात्रों की मानें तो कल रात से ही वहाँ बिजली गुल है । बिजली न रहने के कारण पानी की टंकियाँ खाली पड़ी हैं जिससे पीने की पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ रही हैं वहीं अपने गार्जियंस को खबर खैरियत भेज पाना भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं।उनकी चिंता है कि यथाशीघ्र बिजली न आई तो फिर वे किस तरह अपनी समस्या हल कर पाएँगे।
विपदा की इस घड़ी में सरकार को अपनी जिम्मेदारी का पूरा पूरा एहसास होना जरूरी है।आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को उन ईलाकों की भी सुधि लेनी चाहिए जो पटना के अंदर का भाग है। छात्रों के हित में सदैव तत्पर रहने वाली छात्र संगठनों को भी इस समय सक्रियता दिखानी चाहिए और यथासंभव छात्रों की समस्याओं को लेकर आगे आना चाहिए।हर माता पिता की चिंता है कि अपने घरों से दूर अध्ययनरत बच्चों को कोई परेशानी न हो ।जलमग्न पटनावासियों में एक बड़ी संख्या वहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों की है इसलिए उनसे मेरी गुजारिश है कि...…
★ हास्टलों में रह रहे बच्चों को चाहिए कि फिलहाल मोबाइल पर कम समय दें ,मोबाइल फोन जल्द डिस्चार्ज न हो इसके लिए उसे स्वीच आफ रखें और समय समय पर अपना कुशलक्षेम परिवार वालों को बता दिया करें।
★ घर से बाहर निकलें तो अपने साथ बड़ा सा लाठी साथ रखें ताकि रोड पर नालों के खुले ढक्कन से गड्ढों का अंदाजा रहे अन्यथा जलमग्न होने के कारण खतरा हो सकता है।आवश्यकता पड़ने पर विशेषकर रात में जब भी घर से बाहर निकलें अपने साथ टार्च भी रखें।
★मच्छर भगाने वाले क्वाईल जरूर जलाएँ, मच्छरदानी लगाकर ही सोएँ ताकि डेंगू जैसे मच्छरों से बचा जा सके। बीमारियों से बचाव काफी अहम है।पीने का पानी उबालकर पीएँ।
★छात्र हित में सदैव तत्पर रहनेवाली छात्र संगठनों को चाहिए कि वे इन दिनों हो रहे एग्जाम की तिथियों में बदलाव की माँग विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित परीक्षा आयोजकों से जरूर करें।
★विपदा की इस घड़ी में अपने साथियों की मदद जरूर करें।
हालात अच्छे और बुरे आते रहते हैं जीवन संघर्षों से भरा है इसलिए उसका डटकर मुकाबला करना ही बहादुरी है।
प्रकृति के सामने मानव की एक भी नहीं चलती बाबजूद इसके हमें प्राकृतिक आपदाओं से निबटने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। हालात जल्द बेहतर होंं, हमसब ईश्वर से यही कामना करते हैं।
✒️ मंजर आलम
(एम०ए०,बी०एड०)
नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना