Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:युवक के साथ मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2019

मधेपुरा:युवक के साथ मारपीट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के तेलियारी गांव के समीप युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार खुरहान निवासी सुधांशु कुमार बुधवार के रात तेलियारी निवासी नीतीश कुमार ने झांसा देकर अपने गांव में आर्केस्ट्रा देखने के लिए बुलाया। जहां पूर्व से घात लगाए नीतीश कुमार सहित आठ लोगों मिलकर उसके साथ मारपीट की। गंभीर स्थिति में सुधांशु को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।