कोशी लाइव_नई सोच नई खबर*
देश भर में हत्या, लूट और डकैती की घटना चरम सीमा पर जिसे रोकने में पूर्णतः विफल हो रही है सरकार - सुदीप सुमन
सहरसा :- जिले के स्टेडियम परिसर में युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन के अध्यक्षता में चली धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सचिव सह सहरसा जिला प्रभारी विनय कुमार देव ने कहा कि पूरे देश में हत्या, लूट और डकैती की घटना चरम सीमा पर है जिसे सरकार रोकने में विफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी वादे को भूलकर देश की जनता से चलान वसूल रही हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार युवा और किसान दोनों को ठग रही हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहा हैं वही किसान मुआवजा के लिए। धरना के बाद दस सूत्री मांगों का मांग पत्र डीएम को सौपा गया। सौपे गए मांग पत्रों में जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस के बीच भयमुक्त माहौल बनाने, प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस के अलावे नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति करने, जिले के पंचायत प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था कराने, बैजनाथपुर पेपर मिल को चालू कराने, कोशी प्राधिकार को लागू करने, जिले को सुखार क्षेत्र घोषित करने, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ ससमय देने, नगर परिषद सहरसा के कार्यशैली का डीएम के स्तर से जांच करने, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आवेदन करने वाले किसानों का अकारण आवेदन अस्वीकृत करने की उच्च स्तरीय जांच करने, वर्ष 2018 में सुखाग्रस्त घोषित प्रखंड के किसानों के खाते में आये गए राशि पर लगाए गए रोक के लिए जिम्मेवार पदाधिकारी पर कार्यवाई करने की मांग शामिल थी। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता रामसागर पांडेय, उपाध्यक्ष मुकेश झा, युवा कांग्रेस के महासचिव मृणाल कामेश, मो. नईमउद्दीन, हीरा ठाकुर, विमलकांत झा, दिवाकर कुमार ठाकुर ने संबोधित किया। मौके पर विराज कश्यप, हिमांशु झा, सन्नी ठाकुर, आशिष, मंशु यादव, आलोक राज, धीरज लल्लू, मुरारी कुमार, नीतीश, अमरेश पासवान सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल थे।

![]() |
| सहरसा,रिपोर्टर |