Kosi Live-कोशी लाइव मधुबनी:डकैतों ने रची डॉक्‍टर के घर धमाका की साजिश, बम बनाते विस्‍फोट में खुद की हो गई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 2, 2019

मधुबनी:डकैतों ने रची डॉक्‍टर के घर धमाका की साजिश, बम बनाते विस्‍फोट में खुद की हो गई मौत

कोशी लाइव:अक्की

मधुबनी ]। अपराधियों ने एक डॉक्‍टर के घर में डकैती के दौरान ध्‍माका करने की योजना बनाई। इसके लिए बम बनाने में एक्‍सपर्ट एक नेपाली नागरिक को लगाया। लेकिन बम बनाते वक्‍त ही विस्‍फोट कर गया और दुर्घटनावश नेपाली नागरिक की मौत हो गई। मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागोठ बगीचा में हुई इस घटना को लेकर मृतक के बेटे ने हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 
बेटे ने पिता की हत्या की आशंका जताईघटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अमित शरण ने बताया कि रविवार संध्या नेपाल के लहान निवासी अमर कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता हीरालाल यादव बीते 31 अगस्त को फुलपरास थाना के बेलमोहन गांव निवासी हीरा कुमार पासवान एवं सिंगुल पासवान के साथ बेलमोहन गए थे। बाद में हीरा ने फोन से हीरालाल के घायल होने की जानकारी दी। पिता को देखने आने पर उनसे मिलने नहीं दिया। अमर कुमार यादव ने पिता की हत्या की आशंका जताई। 
गिरफ्तार आरोपित ने किए ये खुलासे सूचना पर पुलिस झंझारपुर थाना के परसा पहुंची। वहां पुलिस को देखते ही सिंगुल पासवान भाग खड़ा हुआ, लेकिन हीरा पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में हीरालाल यादव की बम विस्फोट में मौत की जानकारी दी। 
हीरा पासवान ने यह भी बताया कि वे लोग चनौरागोठ एवं चनौरागंज में एक व्यवसायी एवं एक चिकित्सक के घर में डाका डालने की साजिश रच रहे थे। इसी सिलसिले में चनौरागोठ बगीचा में बम बनाया जा रहा था। बम बनाते समय उसमें विस्फोट हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल हीरालाल यादव की मौत हो गई। उसने सिंगुल पासवान के साथ मिलकर शव को बगीचा के बगल में स्थित एक खेत में छिपा दिया था। 
डीएसपी ने कही ये बात डीएसपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। वहीं थानध्यक्ष चंद्रमणि के आवेदन पर डकैती की साजिश रचने, षड्यंत्र करने तथा विस्फोटक अधिनियम में एफआइआर दर्ज गई है।