Kosi Live-कोशी लाइव बिहार : पटना में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरा, एक बच्ची समेत चार की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 29, 2019

बिहार : पटना में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरा, एक बच्ची समेत चार की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
पटना : बिहार की राजधानी पटना के खगौल थाना में दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर अचानक गिर गया, जिसके चलते ऑटो रिक्शा पर सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की रविवार को मौत हो गयी. खगौल थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

दूसरी ओर पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से सड़क यातायात बाधित हो गया. पेड़ को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.।


बिहार में भारी बारिश का कहर जारी, 1 अक्टूबर तक पटना के सभी स्कूल बंद करने का आदेश



पटना : बिहार में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. लगातार बारिश से राज्य की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया. भारी बारिश के कारण पटना के स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी है. पटना के डीएम कुमार रवि ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

आदेश के मुताबिक पटना में लगातार हो रहे बारिश एवं उत्पन्न जल जमाव की स्थिति को देखते हुए पटना जिला के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों को 30.09.19 (सोमवार) और 01.10.19 (मंगलवार) को बंद रखने का आदेश दिया गया है.