Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:दुर्गापूजा को लेकर छातापुर में निकली भव्य कलश यात्रा ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 29, 2019

सुपौल:दुर्गापूजा को लेकर छातापुर में निकली भव्य कलश यात्रा ...

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

संतोष कुमार भगत,  छातापुर। सुपौल। 
प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर से रविवार को शारदीय नवरात्र को लेकर 301 कुंवारी कन्याओं समेत महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। विपरीत मौसम के बाबजूद झमाझम बारिश में भी महिलाओं और कन्याओं का उत्साह परवान पर था। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर  से लेकर हाई स्कूल चौक स्थित सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर जल भरते हुए पुनः दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची । कलश यात्रा में कुंवारी कन्याओं के अलावे महिलाओं ने रंग बिरंगी परिधानों में सज सवरकर  भाग लिया । बता दे कि दुर्गापूजा के मौके भव्य शोभायात्रा बाजार वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा । लोगों का कहना था कि विपरीत मौसम पर कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का अटल इच्छा से  झमाझम बारिश पर भी आस्था भारी पड़ गयी।  उधर , कलश यात्रा को लेकर जहां पूजा समिति के सदस्य सक्रिय थे। वही पुलिस प्रशासन की भी चाकचौबंद व्यवस्था देखी गयी। मौके पर पूजा समिति के अध्य्क्ष गौरी शंकर भगत, गुड्डू भगत, राम टहल भगत, संजय कुमार भगत, रमण भगत, सोनू भगत, शुशील कर्ण, सूरज चंद प्रकाश, केशव कुमार गुडडू, संजीव मुखिया आदि थे।