Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: पप्पू यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में इस भृष्ट सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी : - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 7, 2019

मधेपुरा: पप्पू यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में इस भृष्ट सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी :

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
....अक्की:

जन अधिकार पार्टी (लो०) मधेपुरा के द्वारा एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम स्थानीय कला भवन के सामने देने का काम किया जिसका अध्यक्षता प्रदेश महिला महासचिव नूतन सिंह ने ओर उन्होंने ने कहा कि आज दिनांक 07-09-2019 रोज शानिवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम मधेपुरा के पूर्व सांसद गरीबों के मसीहा आदरणीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में इस भृष्ट सरकार के खिलाफ धरना दिया जा रहा है।
जाप जिला अध्यक्ष मोहन मंडल ने कहा कि आज के धरना के माध्यम से इस सोती हुई सरकार से हम मांग करते हैं कि बीस हजार की दुपहिया पचीस हजार की सजा क्या है ये अंग्रेजों का शासन इसे अविलंब वापस लिया जाय।
युवा परिषद जिला अध्यक्ष अनिल अनल ने कहा कि बिहार में बढ़ते महिला उत्पीड़न जुल्म बालात्कार एवम बिहार मोटर अधिनियम में हिटलर साही चालान तुगलकी फरमान को अविलंब वापस लिया जाय
छात्र संघ विश्विद्यालय अध्यक्ष सह जाप छात्र नेता कुमार गौतम ने कहा कि जहाँ आज मधेपुरा जिला में सबसे ज्यादा जिला के थाना प्रभारी थाना में महिलाओं के साथ रोज कही न कही के थाना प्रभारी थाना में महिलाओं को बुलाकर अत्यचार कर रही है हम बिहार सरकार से मांग करते हैं अविलंब मधेपुरा के पुलिस कप्तान एवम उदाकिशुनगंजके भर्स्ट डी०एस०पी० को हटाया जाय नही तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को जल्द ही बाध्य हो जाएंगे
धरना कार्यक्रम में :- मो अलाउद्दीन, बीबी हसिना खातून, अशोक यादव, प्रियंका कुमारी, अनिल कुमार बंधु, जाप छात्र जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, नगर अध्यक्ष सामंत यादव, युवा परिषद नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण वीडियो यादव, युवा रंजन उर्फ नवीन जी, फिरोजा खातून, विणा देवी, मंजुला मिश्रा, सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार, रंधीर कुमार, जितेंद्र चौरिसिया, कार्यलय देवाशीष पासवान, कार्यलय उपसचिव शैलेन्द्र कुमार, साहेव सिंह यादव, मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पप्पू, सपना कुमारी, निरंजन ,पूनम सिंह, रेखा कुमारी, निगम सिंह ,पिंटू सिंह ,वरिष्ट छात्र नेता पिंटू यादव आदि सैकड़ो जाप कायकर्ताओं ने धरना को संबोधित किया।।।