Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:थाना में बना वॉच टावर शोभा का केंद्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 30, 2019

सुपौल:थाना में बना वॉच टावर शोभा का केंद्र

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।


छातापुर  ।सुपौल। से संतोष कुमार भगत की रिपोर्ट

 मुख्यालय थाना परिसर  समेत राजेश्वरी ओपी और भीमपुर थाना में लाखों के खर्च से निर्मित वॉच टावर निर्माण के 10 साल बीतने के बाद भी महज शोभा का केंद्र बना हुआ है| लेकिन अर्धनिर्मित कार्य को लेकर पुलिस भी अब तक इसका लाभ नही ले सके है। जानकारी अनुसार कोसी के सीमा वर्ती क्षेत्र को लेकर मुख्यालय थाना सहित प्रखण्ड के भीमपुर थाना  और राजेश्वरी ओपी मे विभागीय स्तर से लगभग प्रति टावर 1 लाख रुपए की खर्च से वॉच टावर का निर्माण करवाया गया था | जिसका समुचित लाभ थानाक्षेत्र के लोगो को नहीं मिल पा रहा है । सूत्र बताते  है की इस वॉच टावर से पुलिस आस पास के चारों दिशा की निगेहवानी कर सकते है| लेकिन थाना क्षेत्र की चोैकसी को लेकर निर्मित इस वॉच टावर का उपयोग नहीं होने से लोगो मे नाराजगी व्याप्त है| हालत यह है कि 10 साल पूर्व बने वॉच टावर का उपयोग नहीं होने के कारण वॉच टावर सांप ,कीड़ा ,मकोड़ा सहित चमगादर का रेन बसेरा बनकर रह गया है| उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि वॉच टावर निर्माण का कार्य पूरा नही हो पाने के कारण इसका उपयोग नही हो रहा है।