Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहद किसानों को लाभ देने के उद्देश्य से आबेदन लेने की प्रक्रिया तेज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

मधेपुरा:प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहद किसानों को लाभ देने के उद्देश्य से आबेदन लेने की प्रक्रिया तेज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
घैलाढ मधेपुरा से राजेश कुमार

कृषि विभाग ने घैलाढ़ प्रखंड के नोवो पंचायतो में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना  के तहद किसानों को लाभ देने के उद्देश्य से आबेदन लेने की प्रक्रिया तेज कर दिया है।प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशी नाथ सिंह के निर्देश के आलोक में कृषि समन्वयक एबं सभी किसान सलाहकारो ने अपने अपने पंच्यातो में किसानों से सम्पर्क के योजना की सफलता को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए आबेदन लेने की प्रक्रिया तेज कर दिया है।श्रीनगर पंचायत में किसान सलाहकार राजेश कुमार के नेतृत्व में शनिबार तक 60 से अधिक किसानों ने आबेदन जमा किया है।वही बीएओ श्री सिंह ने बताया कि नोवो पंचायतो में अब तक 450 से अधिक  किसानों ने आबेदन किसान सलाहकार व् समन्वयक के माध्यम से जमा किया है।आबेदन को वसुधा केंद पर ऑन लाइन के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के किसानों को मिलेगा।उन्होंने कहा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष के आयु पूरा होने के बाद 3000 हजार रूपये प्रति माह पेंसन के रूप में मिलेगा।उन्होंने अहर्ता पुरे करने बाले किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आह्वान किया।