Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:दुकान का ताला तोड़कर ्रएक लाख की संपत्ति चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 29, 2019

सहरसा:दुकान का ताला तोड़कर ्रएक लाख की संपत्ति चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। थाना क्षेत्र के भवटिया चौक पर शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। कृष्णा टेलीकॉम व किराना दुकान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रात करीब दस बजे दुकान बंदकर घर चले गये थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखे कि दुकान का दोनों ताला टूटा हुआ है। दुकान के अन्दर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर, बैट्री समेत अन्य कीमती समान की चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि चोरों ने लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि चोरी में शामिल चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है ग्रामीण इलाकों के दुकानों में भी हो रही चोरी की घटना से लोग सशंकित हैं।