Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:सेंट्रल बैंक में घूसा पानी, काम काज ठप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 30, 2019

मधेपुरा:सेंट्रल बैंक में घूसा पानी, काम काज ठप

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। लगातार पांच दिनों से हो रहे बारिश के कारण टीपी कॉलेज परिसर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में पानी घुस गया जिससे काम- काज ठप हो गया है। पानी से बैंक के कई उपकरणों को क्षति पहुंची है। बैंक के अंदर करीब डेढ़ फीट पानी है।शाखा प्रबंधक ललन कुमार ने बताया कि तेज बारिश के कारण बीती रात को सेंट्रल बैंक परिसर में पानी घूस गया। आवश्यक कागजात सहित अन्य सामानों को इससे क्षति पहुंची है। इस बात की सूचना अपने स्तर से सदर एसडीओ एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई है। कहीं से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बैंक के अंदर लगभग डेढ़ फीट पानी है। अपने स्तर से पानी निकाला जा रहा है। वहीं बैंक बंद रहने से खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।