Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:सड़को की सफाई कर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 17, 2019

सहरसा:सड़को की सफाई कर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:


सिमरी बख्तियारपुर/ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़को पर झाड़ू लगा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का संदेश है स्वच्छता स्वस्थ नागरिक को सशक्त बनाता है। भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने कहा कि उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना कर उनके प्रति समर्पित भाव को दर्शाते हुए आम लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश देने का काम कर रहे है। सोनू कुमार ने कहा कि कार्यक्रम लगातार 18 से 20 सितंबर को विभिन्न वार्डो, अस्पतालों एवम चौक चौराहो की सफाई की जाएगी।इस मौके पर सैय्यद मुस्तकीम अशरफ,सब्दुल आलम,विन्देश्वरी मुखिया,मेहराज आलम,भीखन यादव,धीरज केशरी,श्रवण साह, श्रवण गुप्ता,भाई भी एस, नीलम देवी,अरविंद कुमार,संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।