Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:छात्र राजद कार्यालय मधेपुरा में सिंघेश्वर इकाई गठन हेतु बैठक रखा गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 19, 2019

मधेपुरा:छात्र राजद कार्यालय मधेपुरा में सिंघेश्वर इकाई गठन हेतु बैठक रखा गया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। छात्र राजद कार्यालय मधेपुरा में सिंघेश्वर इकाई गठन हेतु बैठक रखा गया ,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज ,प्रखंड महासचिव  आमिर राज ,प्रखंड प्रधान महासचिव विशाल कुमार भगत, प्रखंड सचिव मोहम्मद सरताज आलम के नाम की घोषणा किया।
 इस अवसर पर छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी छात्र संघ चुनाव संगठन के उद्देश्य एवं छात्रों के अधिकार को समझाया,
इशा असलम ने छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव छात्रों का सरकार द्वारा छात्रवृत्ति तथा छात्र शिक्षक अनुपात में जमीन ,आसमान को फर्क होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।  उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और छात्रों को संबोधित किया।
इस अवसर पर छात्र राजद जिला कार्यसमिति सदस्य माधव यादव नीतीश यदुवंशी ,जापानी यादव ,आशीष आदर्श ने संबोधित करते हुए छात्र के उद्देश्य एवं आगामी छात्र संघ चुनाव पर चर्चा किया।
 इस अवसर पर छात्र राजद के जिला उपाध्यक्ष आशीष आदर्श, नगर अध्यक्ष ओम शिव यादव, नगर प्रभारी रिशु यादव, नगर सचिव एजाज अहमद ने भी संबोधित किया।
 इस अवसर पर अभिलाष यदुवंशी, वसंतराज ,प्रेम कुमार ,राजदीप कुमार, कुमार गौतम ,अशफाक आलम, बिट्टू खान ,आसिफ, सुजीत कुमार, राजा बाबू ,अविनाश कुमार, आशिक आलम, सागर यादव, नीतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, राजदीप कुमार उपस्थित थे।