Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फांसी लगाकर दी जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 8, 2019

सहरसा: मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
......अक्की
 सहरसा के हटियागाछी वार्ड 31 में रविवार को एक युवक ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक अपनी जान दे दी। मृतक नवनीत मिश्रा (27 वर्ष) सुपौल के करजाईन का रहनेवाला था। वह पिछले छह सालों सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था। इसके अलावा पढ़ाई के साथ ही वह एक निजी स्कूल में पढ़ाता था।
नवनीत झारखंड की रहने वाली एक लड़की से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। नवनीत ने उस लड़की को रविवार को वीडियो कॉल किया और कॉल के दौरान ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मानें तो लड़की ने पंजाब में रहने वाली नवनीत की बहन को फोन कर नवनीत के कुछ असामान्य व्यवहार करने की बात कही थी। इसके बाद बहन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया।
उसके बाद उसने सहरसा में ही रहने वाले एक रिश्तेदार जितेंद्र झा को कॉल किया। रिश्तेदार जब उसके आवास पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था जिसे धक्का देकर खोलने के बाद देखा कि नवनीत का शरीर फंदे से लटका हुआ था। उसके कान में हेडफोन भी लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से बातचीत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिजनों ने मामले को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार किया है।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान युवक के किसी लड़की से बातचीत के क्रम में आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। मोबाइल की जांच की जाएगी।