Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: सीवान में लूट के दौरान लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 1, 2019

बिहार: सीवान में लूट के दौरान लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या

कोशी लाइव:अक्की

बिहार में सीवान जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटपाट के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र पांडेय ने बताया कि असांव थाना क्षेत्र के देहुरा गांव निवासी कल्याण पांडेय (63) मोटरसाइकिल से शादी के सिलसिले में रुपये लेकर हुसेनगंज की ओर आ रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने टीकारी गांव के निकट सुबह करीब 9 बजे दिन में उन्हें गोली मार दी। इस घटना में कल्याण पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी। कल्याण पांडेय लोजपा के स्थानीय नेता थे।
पुलिस अधीक्षक ने आशंका जतायी है कि लूटपाट का विरोध करने पर उनकी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है। घटनास्थल से केवल उनकी हेलमेट बरामद की गयी है जबकि मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है