Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:मुहर्रम जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट आने से 2 झुलसे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 10, 2019

BIHAR:मुहर्रम जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट आने से 2 झुलसे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
.....अक्की।

छपराः सारण जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशासन के निर्देश के बाद भी विभाग ने शट डाउन करने में लापरवाही दिखाई, जिसकी वजह से मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए दो लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के जेल रोड की है।
ड्राइवर को लगा जोरदार झटका
जानकारी के अनुसार जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के जेल रोड से सुबह 5 बजे मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। तभी छपरा बाल रिमांड होम के सामने पिकअप पर रखा लाउड स्पीकर लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गुजर रहे 11000 वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क आ गया। तार के संपर्क में आते ही पिकअप के ड्राइवर को जोरदार झटका लगा और वह तड़पने लगा। ड्राइवर के साथ मौजूद शिव बाजार निवासी मोहम्मद मुस्तफा ने जब उसे तड़पते देखा तो वह तेजी से उसके पास पहुंचा और उसे गाड़ी से दूर धक्का दे दिया, लेकिन वह खुद तार के संपर्क में आए लाऊड स्पीकर से सट कर बुरी तरह झुलस गया।
रिपोर्ट- जाकिर अली