Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:सुपौल में आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब का जखीरा जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 23, 2019

SUPAUL:सुपौल में आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब का जखीरा जब्त

कोशी लाइव:Stylin Amar Akky

संवाददाता, सुपौल: पुलिस को शराब से लदे एक ट्रक को दबोचने में गुरुवार की देर रात कामयाबी मिली है। ट्रक के उपर आलू था और नीचे बड़ी मात्रा में शराब रख कर लाया जा रहा था। डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि उक्त शराब किसनपुर के थरबिट्टा निवासी जयप्रकाश चौधरी का था जिसे हरदी के रोबिन यादव व संतोष यादव तथा चौघारा निवासी राजदीप यादव व रणधीर यादव के बीच वितरित किया जाना था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि हरियाणा नम्बर की ट्रक पर कारोबारी द्वारा मंगाया जा रहा है। इसके लिए नेशनल हाईवे से ही ट्रक का पीछा किया जाने लगा। हालांकि पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक पर यूपी का फर्जी नम्बर लगा दिया गया था। बावजूद इसके पुलिस उस ट्रक का पीछा करती रही। अंतत: ट्रक को चालक हरदी के पेट्रोल पम्प पर लगा दिया। लेकिन जब पुलिस के पीछा करने का शक हुआ तो ट्रक को वहां से लेकर भागा और हरदी स्थित रंजन राज जो पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी के डिपो पर लगा चालक व खलासी फरार हो गया। जब उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें आलू के बोरा के नीचे बड़ी मात्रा में शराब रखा मिला। उन्होंने बताया कि ट्रक पर केसिनोस प्राइड की 180 एमएल वाली 6768 बोतल, आइबी की 375 एमएल वाली 1920 बोतल तथा ब्लडंर स्प्राइड की 750 एमएल वाली 24 बोतल थी। बताया कि जयप्रकाश चौधरी के उपर पूर्व में भी शराब कारोबार का मामला दर्ज है। फिलहाल वह पुलिस दबिश के चलते नेपाल में है और वहीं से शराब कारोबार का संचालन करता है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं है। मामले में जयप्रकाश चौधरी सहित 10 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
-----------------------------------
गौरवगढ़ से भी पकड़ाई शराब

सदर थाना पुलिस ने गौरवगढ़ वार्ड नं.-4 दो जगह से छापामारी कर 195 बोतल गुरुवार की देर शाम बरामद की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर ने बताया कि उक्त मोहल्ला के रंजीत यादव व रंधेश यादव के घर स्थित ट्रंक से केसिनोस प्राइड एवं आरएस की 180 एमएल वाली 177 बोतल शराब बरामद किया गया है। वहीं इसी मोहल्ला के मनीष यादव व जगदीश यादव के घर से आरएस की 375 एमएल वाली 18 बोतल शराब बरामद किया गया है।