Kosi Live-कोशी लाइव खबरें जरा हटके:फेसबुक यूजर के लिए बड़ा सवाल क्या Facebook से भी आधार लिंक करना जरूरी होगा ? हा या नही - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 21, 2019

खबरें जरा हटके:फेसबुक यूजर के लिए बड़ा सवाल क्या Facebook से भी आधार लिंक करना जरूरी होगा ? हा या नही

कोशी लाइव:
अनिष कुमार संवाददाता   खगड़िया

फेसबुक यूजर के लिए बड़ा सवाल क्या Facebook से भी आधार लिंक करना जरूरी होगा ? हा या नही

जानें क्या है पूरा मामला

  फेसबुक प्रोफाइल को भी आधार से लिंक करना पड़े. ऐसा फेसबुक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा. दरअसल, इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी! जिसपर कोर्ट ने कहा कि वर्तमान में यह मामला मद्रास, बॉम्बे और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित है. मामले में आगे की सुनवाई वही जारी रहेगी, लेकिन इस मामले में हाईकोर्ट फाइनल ऑर्डर पास नहीं करेंगे आने वाले दिनों में यह संभव हो सकता है मालूम हो कि  तमिलनाडु सरकार ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि फेक न्यूज, अश्लील कंटेट, राष्ट्रविरोधी कंटेट पर लगाम कसने के लिए जरूरी है कि फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आधार से लिंक किया जाए. ऐसा करने से आरोपियों की पहचान आसानी से हो पाएगी. चुकी  इसके विरोध में फेसबुक ने कोर्ट से कहा कि ऐसा करने से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा पहुंच सकता है. फेसबुक के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है. वर्तमान में इसके   यूजर 35 से  40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स सिर्फ भारत में हैं.दरअसल, फेसबुक की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की गई थी कि इन मामलों को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर कर दिया जाए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, गूगल, ट्विटर, यूट्यूब सहित अन्य को नोटिस जारी किया है. इन्हें 13 सितंबर तक इस मामले में जवाब देने के लिए कहा गया है!