Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:धूमधाम से मनाया गया रोटी बैंक सहरसा का प्रथम स्थापना दिवस वर्षगाँठ समारोह ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 5, 2019

सहरसा:धूमधाम से मनाया गया रोटी बैंक सहरसा का प्रथम स्थापना दिवस वर्षगाँठ समारोह ...

कोशी लाइव:
धूमधाम से मनाया गया रोटी बैंक सहरसा का प्रथम स्थापना दिवस वर्षगाँठ समारोह ...

रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी

सहरसा :- तीन अगस्त को रोटी बैंक सहरसा का प्रथम स्थापना वर्षगांठ समारोह रेड क्रॉस सभाकक्ष में मानव सेवा सम्मान समारोह के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, स्वराज हॉस्पिटल के व्यवस्थापक रमण झा, युवा नेता सोहन झा, विकास मोर्चा के सोनु तोमर व अन्य ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सहरसा की बेटी सुष्मिता झा के नेतृत्व में स्वागत गान की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा होना चाहिए, क्युँकि इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। जहाँ एक तरफ लोग संसारी कार्यो को करने में व्यस्त है वहीं रोटी बैंक द्वारा किये जा रहे कार्य काफी सराहनीय है। इस अवसर पर मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा तत्पर आजाद युवा विचार मंच, पायो, कोशी रक्तदानी महादानी, चेंज फॉर सियोर, गोस्वामी लक्ष्मीनाथ  फाउंडेशन, मिथला स्टूडेंट यूनियन, शिक्षा तरु, अजय सी०टेट क्लासेज, आमना मेमोरियल हॉस्पिटल आदि के प्रतिनिधियों का मिथला के सम्मान का प्रतीक पाग और चादर आयोजकों द्वारा प्रदान की गई। जी०आई०टी एकेडमी के बच्चों द्वारा कई मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह का मंच संचालन माधव मुकुंद मिश्रा ने की।



कार्यक्रम  को सफल बनाने में रोटी बैंक सहरसा के सदस्य राहुल गौरव, रवि रंजन, पंकज कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, शाकिर उस्मानी आदि सक्रिय रहे। आगत अतिथियों का संस्था के संस्थापक रोशन कुमार भगत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।