Kosi Live-कोशी लाइव राष्ट्रीय:पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 24, 2019

राष्ट्रीय:पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन

कोशी लाइव:
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन....
Iqbal journalist

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।
आपको बता दें कि सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। इस साल मई में जेटली  को इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली पेशे से एक वकील थे और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और उन्होंने प्राय: सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर काम किया था।