कोशी लाइव:अक्की
बिहार के बेतिया में योगापट्टी थाने के मच्छरगावां बाजार के समीप रमना मैदान परिसर में कंस वध मेले में लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने हाथी पर सवार होकर राइफल से फायरिंग की। घटना गुरुवार देर शाम की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और फोटो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। विधायक से जांच में सहयोग करने को कहा गया है।
उन्होंने राइफल योगापट्टी थाने में जमा करवा दी है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि राइफल का लाइसेंस विधायक की पत्नी व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंचला बिहारी के नाम से है। राइफल से फायरिंग हुई है या नहीं, इसकी जांच पुलिस के आर्मर (तकनीकी विशेषज्ञ) करेंगे।
इधर, बीजेपी विधायक ने बताया कि कंस वध मेले का आयोजन पुराने जमाने से होता आ रहा है। इस मौके पर शस्त्र की पूजा भी होती है। इसी परंपरा के तहत उन्होंने फायरिंग की है। लेकिन, विरोधियों साजिश के तहत इसका वीडियो बनाकर मामले को दूसरा मोड़ दे दिया। विरोधी उनको बदनाम करना चाहते हैं। राइफल उनकी पत्नी के नाम पर है और वे इसके केयरटेकर हैं। उन्हें पुलिस पर विश्वास है कि जांच सही तरीके से होगी।
ये है मामला
योगापट्टी के मच्छरगांवा बाजार से पहले रमना में कंस वध मेला लगा था। मेले में सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। मुख्य अतिथि विनय बिहारी मेले में शामिल होने के लिए हाथी पर बैठ हाथ में राइफल लिए हुए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने फायरिंग भी की।
एफआईआर के साथ जब्त हो लाइसेंस: राजद
राजद के प्रदेश महासचिव रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने विधायक विनय बिहारी पर एफआईआर दर्ज करने और राइफल जब्त करने की मांग डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे से की है। उन्होंने कहा है कि सैंकड़ों लोगों के बीच हाथी पर सवार होकर फायरिंग की गयी। इससे वहां बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी भड़क जाता या गोली किसी व्यक्ति को लगती तो जान-माल की क्षति हो सकती थी।