कोशी लाइव:अक्की
दरभंगा/बिहार:-
बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, सरकारी विद्यालयों का हाल बेहाल है। इसी मुद्दे को लेकर छात्र संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया बिहार विगत 7 जुलाई से प्रदेश स्तरीय शिक्षा आंदोलन चला रही है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर उनकी कमियों, सुझाव आदि पेश किए जाएंगे और सरकार को मेमोरेंडम भी पेश किया जाएगा।
उक्त बातें एस०आई०ओ० बिहार के प्रदेश सचिव सद्दाम हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। दरभंगा के अल्लामा इकबाल लाइब्रेरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में नामांकन का प्रतिशत तो बढ़ा है परंतु छात्रोपस्थिति में व्यापक सुधार नहीं हो पाया है।प्रारंभिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालयों तक में शिक्षकों की भारी कमी है। बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकारी योजनाएं जमीनी हकीकत नहीं बन पा रही हैं।
मो० अमानुल्लाह ने कहा कि लचर शिक्षा व्यवस्था के प्रति एस०आई०ओ० हमेशा चिंतित रही है और इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। पूरे प्रदेश में किये जा रहे सर्वे को ध्यान में रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा और शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रदेश स्तरीय टीम ने दरभंगा के बीबी पाकर, बेलोपुर, भिगो के स्लम बस्तियों के अलावा कई जगहों के विद्यालयों का जायजा लिया और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया। मौके पर कई प्रिंसिपलों, अभिभावकों आदि से मुलाकात भी की गई। प्रदेश स्तरीय टीम ने पाया कि कई ऐसे भी स्कूल हैं जहां कमरे की कमी है, छात्रों के बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी सामने आई। बात करने पर पता चला कि शिक्षकों पर विभाग द्वारा अनावश्यक बोझ डाला जाता है जिससे शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है।
मौके पर एस आई ओ बिहार के प्रदेश सचिव सद्दाम हुसैन, दरभंगा इकाई अध्यक्ष अजहर इमाम सैफी, मो०अमानुल्लाह, मो०हसनैन, मो०महताब, आतिफ आदि मौजूद थे।