Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:खूबसूरत दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हे ने जमीन पर नाक रगड़कर शादी से किया इंकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 14, 2019

बिहार:खूबसूरत दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हे ने जमीन पर नाक रगड़कर शादी से किया इंकार

कोशी लाइव:अक्की

दानापुर: सुंदरता सभी को पसंद होती है और जब बात हो शादी की तो दूल्हा चाहता है कि उसे सुंदर दुल्हन मिले और दुल्हन चाहती है एक समझदार और जिम्मेदार दूल्हा मिले। इसलिए शादी से पहले लड़का और लड़की को एक दूसरे से मिलाया जाता है। लेकिन एक शादी की टूटने की वजह यही है। शादी में जयमाला के दौरान दुल्हन जैसे ही दूल्हे राहुल कुमार के तरफ बढ़ी तो दुल्हन को देखकर दूल्हे की होश उड़ गई और कुर्ता फाड़कर जमीन पर नाक रगड़ते हुए शादी से इंकार कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राहुल को दुल्हन की सुंदरता पसंद नहीं आई। यह देखकर बारातियों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
दुल्हन ने भी शादी से किया इंकार
राहुल कुर्ता फाड़कर जमीन पर अपनी नाक रगड़ रहा था तब उसकी हरकतें पागल जैसी लग रही थी। जब दुल्हन ने राहुल को ऐसा करते हुए देखा तो दुल्हन ने भी उसे विक्षिप्त करार देते हुए शादी से इंकार कर दिया और शादी दोनों पक्षों की तरफ से टूट गई। हालांकि दूल्हे के परिवार वालों ने राहुल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना।
किडनी बेचकर पैसे वापस कर दो
जब राहुल ने शादी से इंकार दिया तो उसे मनाने के लिए मौसा और दोस्तों ने बहुत बार प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और कहने लगा मेरी किडनी बेच कर दुल्हन के पिता द्वारा दिए पैसा वापस कर दो। लेकिन मैं शादी नहीं करूंगा।
लड़की के पिता ने दहेज का आरोप लगाया
शादी टूटने के बाद जब दूल्हा शादी के लिए नहीं माना तब लड़की के पिता ने फुलवारीशरीफ थाना में लड़के वालों पर दहेज, मारपीट और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने फिलहाल राहुल और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस दूल्हा और उसके पिता से पूछताछ कर रही है।