Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:30 जून तक शुरू होगी सहरसा- सरायगढ़ ट्रेन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 14, 2019

सुपौल:30 जून तक शुरू होगी सहरसा- सरायगढ़ ट्रेन

कोशी लाइव:अक्की
सुपौल:
पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम अशोक महेश्वरी ने सोमवार को निर्मली-सरायगढ़, कोसी महासेतु और सरायगढ़-ललितग्राम के बीच बन रहे मीटर गेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इस रेलखंड पर चल रहे काम को देखा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक बरूआरी से सरायगढ़ तक ट्रेनों के परिचालन का लक्ष्य है। बताया कि निर्मली और सरायगढ़ के बीच ट्रैक लिंकिंग का काम तेजी से चल रहा है। निर्मली से सरायगढ़ के बीच 31 दिसम्बर तक ट्रेनों के परिचालन का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। इसके लिए संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। हर हाल में समय पर काम पूरा कर हेडक्र्वाटर को सौंप देने का प्रयास है। बताया कि सरायगढ़ से छातापुर के बीच 40 किमी की दूरी है। इस रेलखंड में बहुत काम होने हैं। बावजूद रेलवे ने 31 मार्च 2020 तक ट्रेनों का परिचालन का लक्ष्य रखा है। मौसम अगर साथ दे तो निर्धारित समय पर काम पूरा हो जाएगा। श्री महेश्वरी ने निर्मली, सरायगढ़, नरपतगंज, ललितग्राम स्टेशनों पर चल रहे काम को भी देखा। मौके परसीनियर डीईएम अनिल प्रकाश, सीनियर डीओएम अमरेश कुमार, संजय कुमार सहित कंसट्रक्शन व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कोसी महासेतु पर रेल पटरियों का सोमवार को निरीक्षण करते डीआरएम अशोक महेश्वरी(टोपी व सफेद शर्ट में)।