Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:लूटकांड में शामिल बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 18, 2019

सहरसा:लूटकांड में शामिल बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिम पंचायत के बेलहा गांव के समीप से पुलिस ने गुरुवार की रात लोडेड पिस्तौ के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि पुअनि ज्ञानानंद अमरेन्द्र पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहा थे। उसी दौरान बेलहा गांव के समीप पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही बदमाश भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। तालाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल व गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश बेलहा का निवासी गौरव कुमार यादव बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने कई लूटकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया कि इस बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस बीते दो माह से प्रयास कर रहा थी। लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो जाता था।