कोशी लाइव:अक्की
महिला ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है।
मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला की निशानदेही पर सहरसा जिले के पतरघट ओपी के टेकनमा गांव के पास पुलिस ने बाइक बरामद किया।
घटना गुरुवार की शाम शहर के भीरखी मुहल्ले की है। घटना के संबंध में बाइक चालक रंजीत कुमार ने बताया कि भीरखी वार्ड 21 निवासी अनीता देवी ने पंकज कुमार को फोन कर मुरलीगंज बुलाया था।
पंकज ने अनीता देवी से रुपये उधार लिया था। अनीता के कहने पर चारों युवक पंकज की बाइक लेकर फरार हो गये। भाग रही महिला को पकड़कर लोगों घटना की जानकारी कमांडो दस्ता को दी। महिला की निशानदेही पर कमांडो दस्ता ने पतरघट के टेकनमा गांव के पास सड़क के किनारे से बाइक को बरामद कर थाना लाया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राम ने बताया कि मामला रुपये लेनदेन का है।
