Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:भीड़ का इंसाफ, आरोपी की पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 16, 2019

सुपौल:भीड़ का इंसाफ, आरोपी की पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई

कोशी लाइव:अक्की

सुपौल – एकबार फिर भीड़ तंत्र द्वारा एक युवक को पोल से बांध कर जमकर लात घूँसों से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। सुपौल जिला मुख्यालय के वार्ड नं 14, जहाँ एक मारपीट के आरोपी को पकड़ कर दर्ज़नों लोगों ने उसे बिजली के खम्भे मे बांध कर बेरहमी से पिटायी कर दी। पीटने वालों में क्या महिलाएं, क्या पुरूष जिसको भी मौका लगा, सभी ने अपना हाथ साफ किया।
हालांकि इस दौरान एक समाजिक कार्यकर्ता महिला अंजना सिंह ने आरोपी शख्स को बचाते हुए नजर आ रही है लेकिन वो भी भीड़ के आगे बेबस दिखीं उन्हें भी चोट लगी है। युवक पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ये शख्स संतोष मुखिया हैं, जो वार्ड नं 13 निवासी है, जो आए दिन अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट किया करता है। लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल भी कर दिया है, जिससे लोग काफी नाराज थे और बदमाश को पकड़ने के फिराक में थे।
इसी बीच वो कथित बदमाश मुहल्ले वासियों के हत्थे चढ़ गया फिर क्या था लोगों ने उसे बिजली के खन्म्भे मे बांध कर बेरहमी से पिटायी कर दी जिसके बाद किसी ने सदर पुलिस को सूचना और पुलिस ने मौके से आरोपी को अपने कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई मे जुट गयी है। लेकिन इस घटना ने इस बात की तस्दीक कर दी कि आज भी भीड़ तंत्र कानून हाथ में लेने से नहीं डरती है। इस मामले में पुलिस कांड दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई में जुटी होने का हवाला दे रही है।