Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:आनन्द मोहन की स-सम्मान रिहाई के लिए इंसाफ मार्च करेगा फ्रेंड्स ऑफ आनन्द ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 11, 2019

सहरसा:आनन्द मोहन की स-सम्मान रिहाई के लिए इंसाफ मार्च करेगा फ्रेंड्स ऑफ आनन्द ...

कोशी लाइव:
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा

सहरसा :- पूर्व सांसद श्री आनंद मोहन की सम्मानजनक रिहाई को लेकर आयोजन समिति की एक जरूरी बैठक आज 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' के गंगजला, सहरसा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय हुआ कि उनकी ससम्मान रिहाई को लेकर जेपी की 'संपूर्ण क्रांति' आगामी 5 जून 2019 को कोसी प्रमंडल मुख्यालय, सहरसा में 'इंसाफ मार्च' का आयोजन किया जाए। तैयारी समिति की अगली बैठक 12 मई 2019 रोज रविवार को अपराहन 1:00 बजे बुलाई गई है।जिसमें 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' की संरक्षिका और पूर्व सांसद श्रीमती लवली आनंद, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष श्री चेतन आनंद, प्रांतीय अध्यक्ष श्री कुलानंद यादव 'अकेला' मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
बैठक में 'इंसाफ मार्च' की शानदार सफलता सुनिश्चित करने हेतु गहन विचार- विमर्श और विभिन्न कमेटियों का यथा-स्वागत समिति, प्रचार समिति, वित्त समिति, वाहन समिति आदि का विधिवत गठन किया जाएगा। उक्त जानकारी तैयारी समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र झा 'गोपाल' उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश सिंह, महासचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, फ्रेंड्स ऑफ आनंद सुपौल के जिलाध्यक्ष रतन कुमार सिंह, सहरसा जिलाध्यक्ष अजय कुमार बबलू, मधेपुरा जिलाध्यक्ष ध्यानी यादव, बिपीपा सुपौल के जिलाध्यक्ष श्री बुच्ची गुप्ता, सहरसा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से आज प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गुनेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार सिंह के संचालन में संपन्न इस बैठक में श्रीमती अनिता कुशवाहा, राजन आनंद, रोहित दास, मुकुल भारती, अजय झा, मोहम्मद अली भुट्टो, चुन्नु भदूरिया, अमित किनवार, सोना भदूरिया, सत्यम चौहान, नवीन साह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।